Kannauj News: किशनपुर गांव में स्वास्थ्य शिविर में 55 मरीजों को बांटी दवा
कन्नौज, सितम्बर 28 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। किशनपुर गांव में घर-घर बुखार फैलने की जानकारी पर स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हुआ। सोमवार को सीएचसी तालग्राम की टीम ने गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर बुखार से पीड़ित ग्रामीणों की जांच की। इस दौरान 55 मरीजों को दवाएं वितरित की गईं, जबकि पांच मरीजों की जांच की गई।
स्वास्थ्य शिविर का आयोजन साथ ही मच्छरों के प्रकोप से बचाव के लिए गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया।सीएचसी स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. कुमारिल मैत्रेय की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में डॉ. प्रेमचंद, फार्मासिस्ट रिंकू गौतम, लैब टेक्नीशियन वीर सिंह पटेल और आशा कमलेश सहित स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों की जांच की। शिविर में बुखार समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिया गया और आवश्यकतानुसार दवाएं वितरित की गईं।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.