Kannauj News: किराना व्यापारी की बेटी कृति गुप्ता का आयकर विभाग में चयन
कन्नौज, अगस्त 11 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। नगर की पुरानी गल्ला मंडी में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल एवं किराना एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आयकर विभाग में चयनित कृति गुप्ता को माल्यार्पण कर चित्र भेंट कर सम्मानित किया। किराना व्यापारी समीर गुप्ता एवं उमा गुप्ता की पुत्री कृति गुप्ता ने नगर के सेंट मारिया पब्लिक स्कूल से 2020 में इंटरमीडिएट और छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी कानपुर से 2025 में ग्रेजुएशन पूरा किया। वर्तमान में वह पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। इसी बीच उन्होंने एसएससी सीजीएल परीक्षा उत्तीर्ण कर आयकर विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट पद पर चयन हासिल किया। प्रशिक्षण के लिए वे मुंबई आयकर कार्यालय जा रही हैं, जहां सितंबर में उनकी जॉइनिंग होगी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष शैलेंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.