कन्नौज, जुलाई 8 -- Kannauj News: कन्नौज,संवाददाता। जून भर बारिश नहीं होने से और लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से आमजन के साथ-साथ किसान परेशान थे। पिछले दो दिनों से आसमान में बादल छाने के साथ रिमझिम बारिश होती रही। बारिश से उमस ने लोगों को पसीने से तरबतर कर दिया। बुधवार को सुबह से बादल छाए और दोपहर के बाद झमाझम बारिश हुई। इससे मौसम काफी सुहाना हो गया। किसानों को भी बारिश की उम्मीद जागी और अब खेती-बाड़ी का काम तेजी के साथ शुरू हो सकेगा। जून माह में सामान्य से कम वर्षा होने के कारण खेतों में नमी नहीं बन सकी। धान की नर्सरी तैयार करने के लिए किसानों को नलकूप का सहारा लेना पड़ रहा था। यह भी पढ़ें- Mathura News: बारिश-2 लगातार बारिश से किसानों के खिले चेहरे जिन किसानों ने नर्सरी तैयार कर ली है, वे अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे थे। मंगलवार से जिले में...