कन्नौज, अक्टूबर 5 -- Kannauj News: गुगरापुर,कन्नौज। इन्दुईयागंज गांव के पास काली नदी के पुल से लापता हुए 56 वर्षीय तेज राम की तलाश सोमवार को भी जारी रही। पुल पर उनके कपड़े मिलने के बाद परिजनों ने नदी में छलांग लगाने की आशंका जताई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के साथ पीएसी की 37वीं वाहिनी की कानपुर मोटरबोट को भी खोजबीन में लगाया। हालांकि देर शाम तक लापता अधेड़ का कोई पता नहीं चल सका। मोहनपुर निवासी तेज राम पुत्र स्वर्गीय रामाधार सविता रविवार शाम घर से निकले थे। रात करीब साढ़े आठ बजे इन्दुईयागंज स्थित काली नदी के पुल पर उनके कपड़े मिले। काफी देर तक घर वापस नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। पुल पर कपड़े मिलने की जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही नौरंगपुर चौकी प्रभारी श्याम पाल और समधन चौकी प्रभारी सूर्य प...