Kannauj News: काली नदी में मत्स्य बीज डालने की तैयारी, एक लाख मछलियों को मिलेगा नया ठिकाना
कन्नौज, अक्टूबर 13 -- Kannauj News: कन्नौज। काली नदी में मछलियों की घटती संख्या को बढ़ाने के लिए मत्स्य विभाग ने पहल की है। विभाग जल्द ही नदी में एक लाख मत्स्य बीज छोड़ेगा। इसके लिए बीज संचयन कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। विभाग का मानना है कि इस पहल से नदी में मछलियों की उपलब्धता बढ़ेगी और मछली पकड़कर आजीविका चलाने वाले लोगों को भविष्य में लाभ मिल सकेगा। मत्स्य विभाग के अनुसार, काली नदी में रोहू, कतला, नैनी और कॉमन कार्प प्रजातियों के मछली के बच्चे छोड़े जाएंगे। कार्यक्रम की तारीख जल्द निर्धारित की जाएगी। मत्स्य बीज डालने से पहले नदी के पानी की स्थिति और मछलियों के विकास के लिए अनुकूल परिस्थितियों का आकलन किया जाएगा। बरसात के बाद नदी में पर्याप्त पानी होने से विभाग को मत्स्य बीज के विकास की उम्मीद है। मत्स्य निरीक्षक हिमांशू यादव ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.