Kannauj News: काली नदी पर जल्द बनेगा 2 लेन का दीर्घ सेतु
कन्नौज, अक्टूबर 15 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। फर्रुखाबाद मार्ग (प्रमुख जिला मार्ग-9) के किमी-21 पर उधरनपुर के पास काली नदी में 2 लेन दीर्घ सेतु के निर्माण कार्य को शासन द्वारा प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस परियोजना की कुल लागत 23.63 करोड़ रुपए बताई गई है, जबकि वित्तीय वर्ष 2026-27 में 11.82 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। इसके बन जाने से 50 साल पुराने जर्जर पुल से छुटकारा मिल जाएगा और आने-जाने वाले लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। काली नदी का जर्जर पुल खतरे की कगार पर होने से पांच जिलों का संपर्क दांव पर था। औरैया, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद, हरदोई और शाहजहांपुर को जोडऩे वाला काली नदी का पुल अपनी जर्जर हालत के कारण कभी भी धराशायी हो सकता है। 1972 में बने इस पुल की स्थिति पिछले चार सालों में लगातार बिगड़ती ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.