Kannauj News: कार की टक्कर से मोपेड सवार दो युवक गंभीर घायल
कन्नौज, अक्टूबर 9 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड स्थित हाथिन गांव के पास शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को नगला दिलू स्थित सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे हाथिन गांव के पास तेज रफ्तार कार ने मोपेड को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोपेड सवार दोनों युवक घायल होकर सडक़ पर गिर पड़े। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाने में मदद की। घायलों में विशुनगढ़ निवासी भोले पुत्र गिरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.