कन्नौज, अक्टूबर 16 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के बहवलपुर के पास शुक्रवार को पीछे से आ रही चार पहिया गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को एंबुलेंस से सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला सराफान निवासी शमीम (53) पुत्र हफीज अली अपनी पत्नी राबिया (50) के साथ तिर्वा क्षेत्र के ग्राम तिरशला स्थित अपनी ससुराल गए थे। दोनों अपनी सास के चालीसवें संस्कार में शामिल होने के लिए गुरुवार को वहां पहुंचे थे। शुक्रवार को पति-पत्नी बाइक से वापस छिबरामऊ लौट रहे थे। जब वह बहवलपुर के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रही एक चार पहिया गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सडक़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ...