Kannauj News: कार की टक्कर से बाइक सवार घायल, हालत गंभीर
कन्नौज, अक्टूबर 15 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर रोड चौराहे के पास गुरुवार सुबह हुए सडक़ हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार जनपद फर्रुखाबाद के अमेठी निवासी रोशन (25) पुत्र राम सिंह दिल्ली में नौकरी करता है। वह बाइक से दिल्ली से अपने घर लौट रहा था। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे जब वह छिबरामऊ शहर के ताजपुर रोड चौराहे के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रोशन सडक़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.