कन्नौज, सितम्बर 20 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। जीटी रोड पर रौतामई गांव मोड़ के सामने कार की टक्कर से घायल हुए दूसरे बाइक सवार ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में पहले ही वादाम सिंह की मौत हो गई थी। वहीं तीसरे घायल गौरीशंकर का कानपुर के अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फर्रुखाबाद के बीबीपुर कंधरापुर निवासी करनीर सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 12 सितंबर को उसका भाई वादाम सिंह, निर्दोष कटियार और गौरीशंकर बाइक से रोहली मेला देखने जा रहे थे। शाम करीब पांच बजे रौतामई गांव मोड़ के सामने गौरीशंकर पेशाब करने के लिए सड़क किनारे गया था। वादाम सिंह और निर्दोष कटियार बाइक के पास खड़े थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आई अनियंत्रित कार सड़क पर अपनी लाइन छ...