Kannauj News: कार्यशाला में जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक
कन्नौज, जुलाई 20 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। शासन द्वारा चलाए जा रहे भूजल सप्ताह के तहत पालिका प्रशासन ने पालिका सभागार में समन्वय बैठक व कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में पालिका ईओ अनिल पंडित ने जल की उपयोगिता व उसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल को संरक्षित करने एवं बचाने के उपाय बताने के साथ ही वर्षा जल को संचित किए जाने के लिए प्रोत्साहित किया।कार्यशाला में जल परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें पेयजल की शुद्धता की जांच किए जाने वाले टेस्ट जैसेओटी टेस्ट, एचटूएच, पीएच आदि टेस्ट करके प्रदर्शित करने के साथ लोगों को विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर आकाश सक्सेना, जनार्दन मिश्रा, राजेश वर्मा, जगदीश सिंह, मोहित गुप्ता, शैलेंद्र सिंह, मोहम्मद कैसर, राजेश प्रजापति आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.