Kannauj News: कार्ययोजना के अनुमोदन में देरी से ग्राम पंचायतों का विकास ठप
कन्नौज, अगस्त 5 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। वित्तीय वर्ष 2026-27 की ग्राम पंचायत विकास कार्ययोजना (एक्शन प्लान) पोर्टल पर फीड किए गए थे, लेकिन अभी तक विकास कार्य कराए जाने को लेकर जिला स्तर से अनुमोदन नहीं हो सका है। इसके चलते क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं। नई परियोजनाओं की शुरुआत नहीं हो पा रही है, वहीं पहले से स्वीकृत कई कार्यों का भुगतान भी अधर में लटका हुआ है। इससे पंचायत सचिवों के साथ-साथ ग्राम पंचायतों के प्रशासक भी खासे परेशान हैं। जानकारी के अनुसार, विकास खंड क्षेत्र की तमाम पंचायतों की कार्ययोजना समय से तैयार कर पोर्टल पर अपलोड कर दी गई थी, लेकिन जिला स्तर से मंजूरी न मिलने के कारण ग्राम पंचायतों में विकास कार्य शुरू नहीं हो सके हैं। पंचायत प्रशासकों का कहना है कि सडक़, नाली, खड़ंजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.