कन्नौज, सितम्बर 12 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। मौसम में बदलाव के साथ खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरसहायगंज स्वास्थ्य केंद्र में रोजाना करीब 200 मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या के बावजूद व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार नहीं होने से उन्हें इलाज से पहले ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से पर्चा बनवाने के लिए लंबी कतार लगती है और भीड़ के बीच महिलाओं व पुरुषों में धक्का-मुक्की तक की स्थिति बन जाती है। बुखार और कमजोरी से परेशान मरीजों को घंटों कतार में खड़े होकर पर्चा बनवाना पड़ रहा है। इसके बाद जांच के लिए भी उन्हें अलग से इंतजार करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी ब्लड जांच रिपोर्ट को लेकर सामने आ रही है। स्वास्थ्य केंद्र की लैब के प्रिंटर में कागज उपलब्ध नहीं होने के क...