Kannauj News: कांवड़ यात्रा के चलते कक्षा आठ तक के स्कूलों में 21 अगस्त को अवकाश
कन्नौज, अगस्त 20 -- Kannauj News: कन्नौज। कांवड़ियों की भारी आवाजाही और प्रमुख मार्गों पर संभावित भीड़ व यातायात जाम को देखते हुए जिले में 21 अगस्त को कक्षा आठ तक के विद्यालय बंद रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यार्थियों की सुरक्षा और सुविधा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। अवकाश जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों के साथ सभी बोर्डों से मान्यता प्राप्त एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में लागू रहेगा। इसमें पीजी से कक्षा आठ तक संचालित विद्यालय शामिल हैं। बीएसए ने बताया कि 21 अगस्त को जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में कांवड़ियों के आवागमन की संभावना है। प्रमुख मार्गों पर भीड़ बढ़ने और यातायात प्रभावित होने की स्थिति में छात्र-छात्राओं की आवाजाही में परेशानी हो सकती है। किसी भी अप्रिय स्थिति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.