कन्नौज, अगस्त 10 -- Kannauj News: विशुनगढ़। कांवड़ियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सोमवार को विशुनगढ़ थाना परिसर के बाहर लगाए गए पांडाल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवाइयों का वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कांवड़ियों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने के साथ ही यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी दी। डॉ.गौरांक गुप्ता ने बताया कि छिबरामऊ सीएचसी की ओर से कांवडिय़ों की सुविधा के लिए दवाइयों का वितरण कराया गया है। यात्रा के दौरान किसी भी कांवडि़ए को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर टीम तत्काल सहयोग करेगी। इस दौरान डॉ.प्रीति शर्मा, डॉ.रोहित शर्मा समेत स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही। यह भी पढ़ें- कांवड यात्रा में शिव भक्तों को दिया जा रहा है प्राथमिक उपचार दवाइयां मिलने पर कांवडिय़ों ने स्वास्थ्य विभ...