Kannauj News: कांच की चमक से पहचान बना जलालाबाद का मंदिर अब बदहाली में, संरक्षण की दरकार
कन्नौज, सितम्बर 21 -- Kannauj News: जलालाबाद, संवाददाता। कभी कांच की बारीक कलाकृतियों, भव्य झूमरों और धार्मिक आयोजनों से जगमगाने वाला जलालाबाद का प्राचीन कांच मंदिर अब बदहाली का शिकार है। कस्बे के बीच स्थित राधा-कृष्ण मंदिर की दीवारों में दरारें पड़ गई हैं, जबकि छत भी जर्जर हो चुकी है। नियमित साफ-सफाई और रखरखाव के अभाव में मंदिर की ऐतिहासिक भव्यता धीरे-धीरे खत्म हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार मंदिर का निर्माण राजा भोलानाथ ने कराया था।कपास के बड़े कारोबारी रहे राजा भोलानाथ के पंजाब चले जाने के बाद मंदिर की देखरेख प्रभावित हुई। कभी यहां सावन, महाशिवरात्रि और जन्माष्टमी पर धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते थे।मंदिर की पहचान इसकी कांच की सजावट रही है। बुजुर्गों के मुताबिक दीवारों पर आकर्षक कांच की कलाकृतियां और बड़े झूमर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.