Kannauj News: कसावा में पहले दिन बने 25 आयुष्मान कार्ड, जिले में सर्वाधिक
कन्नौज, सितम्बर 21 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देशानुसार 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को ग्राम पंचायत कसावा में न्यू लाइफ हॉस्पिटल्स एंड ट्रामा सेंटर की ओर से आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य शुरू किया गया। अस्पताल के संचालक डा.आलोक प्रजापति ने बताया कि अभियान के पहले दिन अस्पताल की टीम ने ग्राम पंचायत कसावा में शिविर लगाकर 70 वर्ष से अधिक आयु के पात्र नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए। पहले दिन कुल 25 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यह संख्या जिले में अभियान के पहले दिन किसी एक स्थान पर बनाए गए कार्डों में सर्वाधिक रही। मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देशों में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.