Kannauj News: कसावां में उपकेंद्र बनने से 40 गांव का दूर होगा बिजली संकट
कन्नौज, अक्टूबर 15 -- कसावा क्षेत्र में बिजली उपकेंद्र निर्माण Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। कसावा क्षेत्र के 40 गांवों को बेहतर बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए छह करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से बिजली उपकेंद्र का निर्माण कराया जाएगा। प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत और भाजपा विधायक अर्चना पांडेय ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। मंत्री ने बताया कि उपकेंद्र से चार माह में बिजली आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद है। इससे ग्रामीणों को बिजली कटौती की समस्या से राहत मिल सकेगी। विधायक अर्चना पांडेय ने बताया कि उपकेंद्र निर्माण के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है। ग्रामीण पिछले चार वर्षों से बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर शिकायत कर रहे थे। इससे पहले भी कई बार भूमि पूजन हुआ, लेकिन बजट और अन्य कारणों से काम शुरू नहीं हो सका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.