Kannauj News: कल्याणपुर में बच्चों ने चलाया ई-बेस्ट जागरूकता अभियान
कन्नौज, अक्टूबर 27 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर में मंगलवार को ई-बेस्ट (इलेक्ट्रॉनिक कचरा) के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बच्चों ने ई-बेस्ट के दुष्प्रभावों और उसके उचित निस्तारण की जानकारी दी। कक्षा पांच के छात्र अनमोल ने बताया कि खराब फ्रिज, एसी, टीवी सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ई-बेस्ट की श्रेणी में आते हैं। इनमें मौजूद जहरीले रसायन पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने ई-बेस्ट को सामान्य कचरे से अलग रखने की आवश्यकता बताई। प्रधानाध्यापिका पूजा पांडेय ने बताया कि भारत में ई-बेस्ट का उचित प्रबंधन बड़ी चुनौती है। लोग इसे रीसाइकिल कराने के बजाय फेंक देते हैं या कबाडिय़ों को बेंच देते हैं, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ता है। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.