कन्नौज, सितम्बर 20 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित तालाब का जल्द सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इसके साथ ही नगर पालिका के स्टोर रूम की जगह पत्रकारों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त मीडिया सेंटर विकसित करने की योजना पर काम होगा। शनिवार को प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री एवं सदर विधायक असीम अरुण ने बैठक कर प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर विचार-विमर्श किया। मंत्री ने कहा कि मीडिया सेंटर को व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाया जाएगा। यहां पत्रकारों के बैठने और आपसी विचार-विमर्श के लिए उपयुक्त स्थान के साथ पार्किंग, शौचालय और प्रकाश व्यवस्था की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। परिसर में बेहतर लाइटिंग और स्ट्रीट लाइट लगाए जाने पर भी चर्चा हुई। बैठक में मीडिया सेंटर के संचालन और रखरखाव के लिए समिति गठित करने का प्रस्ताव भी रखा गया। इसम...