कन्नौज, जुलाई 21 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। ठठिया थाना क्षेत्र के साढा गांव के एक किसान ने कर्ज के बोज के दबे सदमे में घर में रखा कीटनाशक पदार्थ खा लिया। जिससे परिजनों में हड़कम्प मच गया। हालत बिगड़ने पर उसे राजकीय मेडिकल काॅलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया । यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ठठिया थाना क्षेत्र के सांढा गांव निवासी रामभजन के पास लगभग पांच बीघा खेत है। जिससे अपने चार पुत्रों एवं अन्य परिजनों का पालन-पोषण चल रहा था। पांच वर्ष पूर्व एक बैंक की रूरा शाखा से उसने ढाई लाख रूपए का केसीसी बनवा लिया था। कृषि कार्य में उसे घाटा पड़ गया था। जिससे केसीसी का पैसा अदा नहीं कर सका। कई बार बैंक के अधिकारियों ने पैसा जमा करने का दबाव बनाया। जिससे रामभजन मानसिक रूप से बीमार हो गया था, लेकिन पिछले दिनों बैंक के अधिकारियों ने रा...