Kannauj News: करमुल्लापुर में आतिशबाजी का जखीरा बरामद
कन्नौज, सितम्बर 29 -- Kannauj News: सिकंदरपुर, संवाददाता। बहवलपुर में हुए आतिशबाजी हादसे के बाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के बीच सिकंदरपुर क्षेत्र में बड़ी मात्रा में आतिशबाजी बरामद होने से हडक़ंप मच गया। पुलिस को करमुल्लापुर चौराहे के पास बनी दुकानों में भारी मात्रा में आतिशबाजी का जखीरा बरामद हुआ है। सिकंदरपुर चौकी प्रभारी गजेंद्र पाल सिंह को सूचना मिली थी कि करमुल्लापुर चौराहे के पास बनी दुकानों में आतिशबाजी एकत्र कर भंडार की गई है। सूचना मिलते ही वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दुकान खुलवाकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान करीब आठ बोरी फुलझड़ी, 12 शॉट और आवाज वाली आतिशबाजी की एक बोरी समेत अन्य आतिशबाजी बरामद हुई। बड़ी मात्रा में आतिशबाजी मिलने से पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी मयंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.