कन्नौज, अगस्त 20 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के कुंदन नगला गांव में एचटी लाइन के पोल में आए अचानक करंट से एक मजदूर बुरी तरह झुलस गया। गंभीर हालत में परिजन उसे निजी वाहन से सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र के ग्राम कुंदन नगला, गढिय़ा निवासी रामवीर वर्मा (36) पुत्र स्व.सोनेलाल वर्मा के घर में प्लास्टर का काम चल रहा था। उसके मकान के पास में ही एचटी लाइन का पोल लगा है, जिसमें करंट आ रहा था। मजदूर रामवीर भी एचटी लाइन में आ रहे करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। यह भी पढ़ें- Badaun News: अचानक तेज बिजली सप्लाई से केबल टूटी, करंट की चपेट में आने से युवक की मौत करंट लगते ही उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उसे निजी...