Kannauj News: करंट उतरने से भैंस की मौत, बचाने में युवक झुलसा
कन्नौज, जुलाई 17 -- Kannauj News: ठठिया, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गयादीनपुरवा गांव में तेज बारिश के दौरान करंट की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने दौड़ा युवक भी झुलस गया। घायल को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। पीड़ित परिवार ने ठठिया विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर एसडीओ को प्रार्थना पत्र देकर लोहे के बिजली पोल हटाकर सीमेंट के पोल लगाए जाने की मांग की। शिकायत पर एसडीओ के निर्देश पर जेई ने मौके का निरीक्षण किया। जेई छंग्गा लाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया बिजली पोल से करंट उतरने की संभावना कम लग रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम होने पर भैंस की मौत के कारणों की पुष्टि हो सकती थी। साथ ही लोहे के पोल हटाकर सीमेंट के पोल लगाने की प्रक्रिया शुरू कराने की बात कही।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.