कन्नौज, सितम्बर 4 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के बछज्जापुर गांव में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नवविवाहिता का शव उसके कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। गांव निवासी रसीम की शादी करीब एक वर्ष पहले इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के चंदुआहार गांव निवासी शेरबानो के साथ हुई थी। परिजनों के मुताबिक गुरुवार देर रात परिवार के सभी लोग अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। इसी दौरान शेरबानो ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। शुक्रवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को ...