Kannauj News: कन्नौज-हरदोई मार्ग पर गड्ढा दे रहा हादसे को दावत
कन्नौज, अगस्त 19 -- Kannauj News: कन्नौज। कन्नौज-हरदोई मार्ग पर मोड़ के ठीक बाद सड़क की पटरी का बड़ा हिस्सा धंसकर गहरे गड्ढे में तब्दील हो गया है। सड़क किनारे गहरी दरार के साथ ईंट, गिट्टी और मलबा डालकर गड्ढे को भरने की कोशिश की गई है, लेकिन इससे खतरा कम होने के बजाय बना हुआ है। मोड़ से निकलते ही अचानक सामने आने वाला यह क्षतिग्रस्त हिस्सा वाहन चालकों के लिए हादसे का सबब बन सकता है। बारिश के कारण गड्ढे और सड़क की टूटी पटरी की स्थिति और खराब हो गई है। रात के समय यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को सड़क के किनारे धंसे हिस्से का अंदाजा लगाना मुश्किल हो सकता है। तेज रफ्तार वाहन के जरा सा किनारे जाने पर अनियंत्रित होकर गार्डरेल से टकराने या नीचे गिरने का खतरा बना हुआ है। सावन का महीना होने के कारण हरदोई की ओर से बड़ी संख्या में कांवड़िये कांवड़ ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.