Kannauj News: कन्नौज में मासूम की मौत पर बवाल, जीटी रोड पर लेटकर लगाया जाम
कन्नौज, नवम्बर 3 -- हादसे के बाद मुआवजे की मांग पर प्रदर्शन Kannauj News: कन्नौज में हादसे में तीन साल की मासूम की मौत के बाद मंगलवार को जमकर बवाल हुआ। आक्रोशित भीड़ सड़क पर उतर आई और हंगामा कर दिया। मुआवजे की मांग और पुलिस कार्रवाई से नाराज परिजनों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। परिवार की महिलाएं सड़क पर लेट गईं। प्रदर्शन के चलते जीटी रोड पर एक घंटे तक यातायात बाधित रहा, दोनों लेन पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौसमपुर अल्हड़ निवासी दीपक का बेटा जगीरा सोमवार सुबह घर के दरवाजे पर खेल रहा था तभी भूसा लदे लोडर ने उसे रौंद दिया था। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार दोपहर मासूम के पिता और अन्य परिजन 10 लाख रुपये मुआवजे की मांग को लेकर हाईवे पर उतर आए। उनका आरोप था कि पुलिस ने हल्की धाराओं में कार्रवाई की, जिससे आरोपी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.