कन्नौज, नवम्बर 2 -- कन्नौज में लोडर हादसे में बच्चे की मौत Kannauj News: कन्नौज में घर के दरवाजे पर खेल रहे तीन साल के मासूम को तेज रफ्तार लोडर ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। भाग रहे लोडर चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया l पुलिस ने बच्चे के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मौसमपुर अल्हड़ निवासी दीपक का बेटा जगीरा सोमवार सुबह घर के दरवाजे पर सड़क किनारे खेल रहा था। इस दौरान भूसा लादकर जा रहा लोडर वहां से गुजरा। बताया जा रहा है कि लोडर अनियंत्रित होकर मासूम को कुचलते हुए निकल गया। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और आसपास के लोग दौड़े। गंभीर हालत में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही...