कन्नौज, अक्टूबर 31 -- Kannauj News: कन्नौज में जमीन की बिक्री को लेकर हुई रंजिश में 15 वर्षीय किशोर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने में 11 साल बाद अदालत ने तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। तीनों अभियुक्त आठ साल तक जेल में रहने के बाद हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर आ गए थे। शुक्रवार को फैसला सुनाए जाने के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया। शासकीय अधिवक्ता संत कुमार दुबे के मुताबिक गुरसहायगंज के सकरहाड़ा के मजरा डिलिया भूड़ निवासी किशनपाल उर्फ पप्पू के 15 वर्षीय बेटे मिथुन को एक जनवरी 2015 को खुदागंज के पास मौत के घाट उतार दिया गया था। वारदात के दौरान मिथुन गांव के ओमकार के साथ रुपये लेने जा रहा था। रास्ते में विश्राम सिंह, भीमसेन उर्फ भीमा, किशन और रामदीन ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज के बाद मिथुन को तमंचे से गोली मार दी। मौके पर ही उसन...