कन्नौज, जुलाई 30 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। कन्नौज की पहचान से जुड़े गट्टा मिठाई और खोवा पेड़ा उत्पाद को बड़े स्तर पर बढ़ावा देने की तैयारी है। एक जनपद एक व्यंजन (ओडीओसी) कार्यक्रम के तहत इन उत्पादों से जुड़ी नई इकाइयां स्थापित करने और मौजूदा कारोबार को विस्तार देने के लिए वित्त पोषण सहायता योजना लागू की गई है। जिले में 12 इकाइयों को वित्त पोषित करने का लक्ष्य मिला है। इसके लिए इच्छुक उद्यमियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। योजना के तहत उद्योग, सेवा और व्यवसाय क्षेत्र में गट्टा मिठाई एवं खोवा पेड़ा उत्पाद से संबंधित इकाइयों को बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। परियोजना लागत के आधार पर अधिकतम 50 लाख रुपये तक मार्जिन मनी का प्रावधान है। 25 लाख रुपये तक की परियोजना पर लागत का 25 प्रतिशत या अधिकतम 6.25 लाख रुपये, जो कम हो, म...