Kannauj News: कथा व्यास आचार्य रमाकांत पांडेय को किया सम्मानित
कन्नौज, अगस्त 9 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के डायट रोड पर धर्म-विज्ञान-पीठ परिसर स्थित श्रीकेशवनाथ मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास आचार्य रमाकांत पांडेय महाराज को सम्मानित किया गया। कथा के दौरान आचार्य ने जीवात्मा और परमात्मा के मिलन को महारास बताते हुए कहा कि प्रकृति और परमात्मा में कोई अंतर नहीं है। सनातन धर्म प्रकृति पर आधारित है, इसलिए हमें प्रकृति की सेवा और पूजा करनी चाहिए। इस अवसर पर पीठ के अध्यक्ष व माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के पूर्व सदस्य कौशल किशोर चतुर्वेदी, पूर्व उप प्रधानाचार्य संतोष पांडेय, राजीव चतुर्वेदी व संजीव चतुर्वेदी ने कथा व्यास आचार्य रमाकांत पांडेय सहित उनके सहयोगियों का तिलक, पुष्पहार और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मान किया। बच्चों ने राधा-कृष्ण, गोप और गोपिकाओं की आकर्षक झांकियां प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.