Kannauj News: कच्ची सड़क पर जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
कन्नौज, अगस्त 31 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मिघौली के मजरा कुडरा गांव में सोमवार सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने कच्ची सड़क पर जलभराव की समस्या को लेकर प्रदर्शन कर विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश होते ही कुडरा गांव से मिघौली जाने वाली मुख्य कच्ची सड़क पर पानी और कीचड़ भर जाता है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव से मिघौली जाने के लिए यही मुख्य रास्ता है। इसी मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी आवागमन करते हैं। बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव और कीचड़ होने के कारण बच्चों को स्कूल जाने और वापस लौटने में विशेष दिक्कत होती है। कई बार ग्रामीणों और बच्चों को पानी से होकर गुजरना पड़ता है। इससे हादसे की आशंका भी बनी रहती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.