Kannauj News: कच्चा मकान ढहा, पति-पत्नी व नातिन बाल-बाल बचे
कन्नौज, अगस्त 5 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मिघौली के मजरा माधौनगर में बुधवार भोर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां अचानक एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे के समय कमरे में सो रहे पति-पत्नी और उनकी नातिन किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन घर में रखा पूरा गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। पीडि़ता अंजू देवी पत्नी पन्नालाल सैनी ने बताया कि रात में मकान की मुख्य बल्ली टूट गई, जिसके बाद पूरी छत अचानक ढह गई। मलबे में चार बोरी गेहूं, बर्तन, कपड़े, बक्सा सहित अन्य घरेलू सामान दब गया। उन्होंने बताया कि उनका परिवार पिछले पांच वर्षों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की मांग कर रहा है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: भीमावाला में बारिश में ढहा अनाथ बच्चों का घर ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.