Kannauj News: ककरघटा में 95 बुखार पीड़ितों के लिए गए खून के नमूने
कन्नौज, सितम्बर 1 -- Kannauj News: ठठिया, संवाददाता। ककरघटा गांव में बुखार के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों की जांच की। टीम ने बुखार से पीड़ित 95 मरीजों के खून के नमूने जांच के लिए लिए। इसके साथ ही मरीजों को आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। संदिग्ध और गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज तथा आगे की पैथोलॉजी जांच के लिए ठठिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। ककरघटा गांव में लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं होने के कारण जगह-जगह गंदा पानी जमा है। कई घरों के सामने जलभराव की स्थिति बनी हुई है। गंदगी और पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे बड़ी संख्या में ग्रामीण बुखार की चपेट में हैं। कई ग्रामीण निजी अस्पतालों और झोलाछाप चिकित्सकों से इलाज कराने को मजबूर हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.