कन्नौज, अगस्त 31 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम हरिभानपुर में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में क्षेत्र के बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में 150 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिससे पूरे मैदान में उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने को मिला। यह भी पढ़ें- आलोक, रिजवान और रिया सरोज को दौड़ में दोहरी सफलता प्रतियोगिता का परिणाम विभिन्न दौड़ स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने जोश के साथ भाग लिया और बेहतर प्रदर्शन कर स्थान हासिल किए। 100 मीटर बालक वर्ग में आयुष यादव प्रथम, कृष्णा द्वितीय व प्रगति पाल तृतीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में सनी हसन ने पहला स्थान, नेहा यादव ने दूसरा और काजल यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह...