Kannauj News: ओवरलोड से हांफी बिजली, मंत्री के छापे में खुली पोल
कन्नौज, जुलाई 31 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। क्षेत्र की बदहाल बिजली व्यवस्था ने एक बार फिर लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। गुरुवार को जब ऊर्जा विभाग के राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने 33/11 केवी उपकेंद्र सौरिख पर अचानक छापा मारा, तो हकीकत सामने आते ही हडक़ंप मच गया। कागजों में दुरुस्त दिख रही व्यवस्था जमीनी हकीकत में पूरी तरह चरमराई मिली। निरीक्षण में खुलासा हुआ कि छिबरामऊ और सकरावा फीडरों पर भारी ओवरलोड के चलते बिजली आपूर्ति दम तोड़ रही है। हालात इतने खराब हैं कि उपकेंद्र को पर्याप्त सप्लाई ही नहीं मिल पा रही, जिससे पूरे इलाके में लो-वोल्टेज और घंटों की कटौती आम बात बन चुकी है। अधिकारियों ने अपनी सफाई में कहा कि समस्या के समाधान के लिए प्रस्ताव पहले ही पास हो चुका है और काम भी चल रहा है, लेकिन हकीकत यह है कि 132 केवी उपकेंद्र तालग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.