Kannauj News: ओपन जिम सेन्टर पार्क में सफाई अभियान
कन्नौज, सितम्बर 23 -- Kannauj News: गुरसहायगंज। नगर पंचायत समधन अध्यक्ष आसमा बेगम व इओ दिव्या गुप्ता ने नगर में भ्रमण करके विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता अभियान की शुरूआत कराई। मोहल्ला आजाद नगर स्थित ओपन जिम सेन्टर पार्क में सफाई अभियान चलाया गया। ओपन जिम सेन्टर पार्क में चल रहे कार्य का निरीक्षण अवर अभियन्ता राजेश कुमार व सहायक अभियन्ता अर्पित मोहन चौधरी के द्वारा किया गया। मोहल्ला आजाद नगर स्थित रियूरी तालाब के सौन्दर्यीकरण का कार्य का निरीक्षण करते हुये तालाब के आस-पास स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया। इस मौके पर वन विभाग रेंजर राकेश कुमार चित्तौड़िया की मौजूदगी में वृक्षारोपण भी किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.