Kannauj News: एसपी के आदेश पर पांच दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा
कन्नौज, जुलाई 25 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। थाना क्षेत्र के राजकीय हाईस्कूल किशई जगदीशपुर में लगातार दूसरी बार चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिकायत के बावजूद पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न करने पर प्रधानाचार्य को एसपी से गुहार लगानी पड़ी। प्रधानाचार्य महेशचंद्र यादव ने बताया कि 19 जुलाई की रात विद्यालय में चोरी हुई थी। 20 जुलाई को थाना सौरिख में तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि चोरों ने स्कूल के दरवाजों के ताले तोडक़र अंदर प्रवेश किया और कमरों में रखा सामान खंगाल दिया। चोर विद्यालय से 2 स्मार्ट बोर्ड, 2 टीवी, 2 कीबोर्ड, एक इनवर्टर, बैटरी, डीवीआर और 2 सीसीटीवी कैमरे चोरी कर ले गए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.