Kannauj News: एसआईआर के बहाने हुई वोटों की चोरी, जनता के मताधिकार पर डाला गया डाका : श्याम लाल पाल
कन्नौज, अक्टूबर 16 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर भाजपा और निर्वाचन आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि एसआईआर के बहाने वोटों की चोरी की गई और जनता के मतदान के अधिकार पर डाका डाला गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान की मूल भावना के विपरीत काम कर रही है। साथ ही दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी 300 से अधिक सीटें जीतकर पीडीए की सरकार बनाएगी। गुरुवार देर रात गुरसहायगंज में राम बारात में शामिल होने पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष कार्यक्रम के बाद पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी के गांधी नगर स्थित आवास पर पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने एसआईआर की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए मुख्य निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.