Kannauj News: एनसीसी परेड का कमान अधिकारी ने किया निरीक्षण
कन्नौज, अगस्त 3 -- Kannauj News: कन्नौज । एसबीएस इंटर कॉलेज में सोमवार को 59 यूपी बटालियन एनसीसी, कानपुर के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल लोकेश खांडपाल ने एनसीसी परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैडेट्स की परेड, अनुशासन और प्रशिक्षण गतिविधियों का जायजा लिया। कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल लोकेश खांडपाल ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन, एकता और समर्पण ही एनसीसी की पहचान है। उन्होंने कैडेट्स से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए हमेशा देश सेवा के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने एनसीसी के माध्यम से व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर जोर दिया। कॉलेज के प्रधानाचार्य एस.एल. सिंह ने कैडेट्स को मानव सेवा को सर्वोच्च सेवा बताते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.