कन्नौज, जुलाई 2 -- Kannauj News: छिबरामऊ। सौरिख थाना क्षेत्र के कटिघरा गांव में गुरुवार को एचटी लाइन से करंट उतर गया। सबमर्सिबल में करंट दौड़ने से चपेट में आए सफाई कर्मी की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसे मेडिकल कॉलेज तिर्वा भर्ती कराया गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सौरिख क्षेत्र के कटिघरा गांव निवासी सफाई कर्मी बृजेश पुत्र छोटेलाल सविता गुरुवार सुबह मकान के बाहर लगी सबमर्सिबल से पानी लेने गया था। तभी ऊपर से गुजरी एचटी लाइन का करंट नीचे उतर गया जिसकी चपेट में आने से सफाई कर्मी व मायके आई महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं गुस्साए ग्...