Kannauj News: एचटी लाइन की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत
कन्नौज, अगस्त 20 -- Kannauj News: छिबरामऊ। नगर के पूर्वी बाईपास स्थित बिजली घर द्वितीय के पास गुरुवार को 33 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। घटना के बाद आस-पास मौजूद लोगों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही एसएसओ सुजल प्रताप कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। बताया गया कि मोर उड़ते समय बिजली घर के पास से गुजर रही 33 केवी लाइन से टकरा गया। करंट लगने से वह नीचे गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। बिजली कर्मचारियों ने मृत मोर को सम्मानपूर्वक वहां से हटवाया और उसके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कराई। यह भी पढ़ें- विक्रमशिला एक्सप्रेस के इंजन में फंसा मिला राष्ट्रीय पक्षी मोर इस दौरान लाइनमैन विक्रम, अरुण, प्रवीण कुमार, ललित कुमार तथा सरकारी लाइनमैन आलोक दुबे मौजूद रहे।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.