कन्नौज, सितम्बर 23 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। थाना क्षेत्र के महमूदपुर जागीर गांव में बुधवार को घर की छत पर गई 17 वर्षीय किशोरी एचटी लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे निजी वाहन से सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। महमूदपुर जागीर निवासी दीपू सक्सेना की पुत्री बबीता (17) बुधवार को किसी काम से घर की छत पर गई थी। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों का आरोप है कि करीब तीन वर्ष पहले बबीता के बाबा मुन्नालाल सक्सेना भी इसी विद्युत लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए थे। उनका कहना है कि कई बार बिजली विभाग से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया ग...