Kannauj News: एचटी लाइन की चपेट में आकर झुलसे मजदूर की मौत
कन्नौज, नवम्बर 3 -- Kannauj News: कन्नौज। पानी की टंकी के निर्माण कार्य के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब मजदूर निर्माण परिसर में बने कमरे की शटरिंग खोल रहा था। उसके हाथ में मौजूद लोहे की रॉड ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन से छू गई। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के जसौली गांव में अमृत पेयजल 2,0 योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है। मंगलवार सुबह झारखंड के कुवंर दुवंग थाना क्षेत्र के जोजोहाथू गांव निवासी 35 वर्षीय बुदराम पुत्र सोवरन निर्माण कार्य में लगा था। वह परिसर में बने कमरे की शटरिंग खोलने के लिए लोहे की रॉड लेकर काम कर रहा था। इसी दौरान रॉड ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.