कन्नौज, जुलाई 7 -- Kannauj News: छिबरामऊ। ग्राम पंचायत सरदामई के मजरा कछपुरा में पिछले एक सप्ताह से ट्रांसफॉर्मर फुंकने के कारण पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली न मिलने से ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। पेयजल संकट के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कार्य और किसानों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। मंगलवार को नाराज ग्रामीण ट्रांसफॉर्मर के पास एकत्र हुए और विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफॉर्मर फुंकने की सूचना कई बार विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को दी गई, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी न तो ट्रांसफॉर्मर बदला गया और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई। इससे लोगों में विभाग के प्रति गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों ने चेता...