Kannauj News: एक माह बाद भी अधूरा पड़ा नाले का निर्माण, लोगों ने जताई नाराजगी
कन्नौज, जुलाई 11 -- Kannauj News: विशुनगढ़, संवाददाता। कस्बा बिशुनगढ़ के नवीगंज रोड पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा आरसीसी सडक़ निर्माण के बाद शुरू कराया गया नाले का निर्माण कार्य करीब एक माह बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं हो सका है। निर्माण की धीमी गति से स्थानीय लोगों और व्यापारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि नाले के निर्माण के लिए जेसीबी मशीन से खुदाई कर निकाली गई मिट्टी सडक़ पर ही डाल दी गई है। इससे सडक़ संकरी हो गई है और बरसात के दिनों में बड़े वाहनों के साथ-साथ स्कूली बच्चों एवं पैदल राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों को दुर्घटना की आशंका के बीच धीमी गति से निकलना पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि निर्माण कार्य की सुस्ती का सीधा असर उनके व्यापार पर पड़ रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.