Kannauj News: एक महीने से बंद पानी की टंकी, पेयजल संकट से जूझ रहे लोग
कन्नौज, जुलाई 23 -- Kannauj News: विशुनगढ़, संवाददाता। कस्बे की सरकारी पानी की टंकी पिछले एक महीने से बंद पड़ी होने के कारण कस्बे सहित आसपास के करीब 10 मजरों के लोगों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी का समरसेबल पंप खराब होने के बाद भी ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों ने अब तक उसकी मरम्मत नहीं कराई, जिससे लोगों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि टंकी से नियमित जलापूर्ति बंद होने के कारण लोग दूसरे मोहल्लों के निजी समरसेबल और दूर-दराज लगे सरकारी हैंडपंपों से पानी भरने को मजबूर हैं। वहीं पशुओं के लिए भी पानी की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया है। वर्ष 2013 में ग्रामीण पेयजल योजना के तहत निर्मित इस टंकी से कस्बे और आसपास के गांवों में जलापूर्ति शुरू होने के बाद नए हैंडपंप लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.