Kannauj News: एक पौधा एक संकल्प अभियान के तहत हुआ पौधारोपण
कन्नौज, जुलाई 11 -- Kannauj News: छिबरामऊ। पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से आशा पब्लिक स्कूल में शनिवार को 'एक पौधा-एक संकल्प' अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक आरके पांडेय ने पौधा लगाकर किया। इसके बाद शिक्षकों और विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में औषधीय, फलदार एवं छायादार पौधे रोपे तथा उनकी देखभाल का संकल्प लिया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार हैं और प्रत्येक पौधा भविष्य की अमूल्य धरोहर है। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण नियंत्रण और जैव विविधता संरक्षण के प्रति जागरूक किया। विद्यालय के संस्थापक मनोज दीक्षित, चेयरमैन मिलन दीक्षित एवं डायरेक्टर सच्ची दीक्षित ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए अधिक से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.