Kannauj News: एक दिन की प्रधानाध्यापक बनी कक्षा सात की निधि
कन्नौज, अक्टूबर 13 -- Kannauj News: चपुन्ना, संवाददाता। मिशन नारी शक्ति अभियान के तहत कम्पोजिट विद्यालय रेरीरामपुर में कक्षा सात की छात्रा निधि को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापक बनाया गया। इस दौरान निधि ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अनुपस्थित छात्राओं को तत्काल विद्यालय बुलाने के निर्देश दिए। साथ ही, बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए प्रतिदिन खेलकूद कराने पर जोर दिया। विद्यालय के प्रभारी शिवमंगल सिंह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य बालिकाओं को नारी सशक्तीकरण, स्वावलंबन, सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। इसके माध्यम से बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की योग्यता विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: मेधावी छात्राओं ने एक दिन के लिए संभाली विद्यालयों की कमान विद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.