Kannauj News: एक्सप्रेसवे पुल से लटकी मंदबुद्धि महिला, राहगीरों ने बचाई जान
कन्नौज, जुलाई 17 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह एक मंदबुद्धि महिला ने पुल की रेलिंग से लटककर जान देने का प्रयास किया। राहगीरों की सतर्कता और सूझबूझ से समय रहते उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा और बाद में परिजनों के सुपुर्द कर दिया। तालग्राम थाना क्षेत्र के बिचपुरवा निवासी संतराम पाल की पुत्री आरती का विवाह छह वर्ष पूर्व तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के भगवंतपुर निवासी सत्यजीत के साथ हुआ था। वह बुधवार को अपने पति के साथ मायके आई थी। शुक्रवार सुबह घर से निकलने के बाद वह एक्सप्रेसवे के अंडरपास पुल पर पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला कुछ देर तक पुल पर घूमती रही। अचानक उसने रेलिंग पार कर नीचे की ओर लटकने का प्रयास किया। यह देख र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.